Loading...

पुलिस ने अवैध शराब सहित काबू किया आरोपी, मामला दर्ज

Ankita • 3 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के पुलिस थाना बंगाणा के तहत बडूही बाजार में पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान वतन सिंह निवासी बडूही के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बंगाणा पुलिस बडूही में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध शराब की सात बोतलें बरामद की। डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।