Loading...

पुलिस ने अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

PARUL • 26 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में थाना हरोली के तहत घालूवाल में अवैध शराब एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान दविंद्र सिंह निवासी सलोह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हरोली पुलिस की टीम घालुवाल में गश्त कर रही थी।

इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली, जिसके पास से 35 बोतल अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने अवैध शराब रखने के आरोप में दविंद्र सिंह को काबू किया है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है।