Loading...

पुलिस ने आभूषण चोरी करने के मामले में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ankita • 21 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के ठियोग उपमंडल के तहत मतियाना में एक आभूषण की दुकान में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी में शामिल वाहन (एचपी 11-7003) को भी पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान मंजूर मोहम्मद (41) रियास मोहम्मद ग्राम सियावा डाकघर कुनिहार, तहसील अर्की, जिला सोलन, कालू राम (36) पुत्र सीता राम गांव बजनी, डाकघर शालाधाघाट, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन, कमलेश उर्फ ​​कैलाश (36) पुत्र काकू राम गांव कलार, डाकघर बखालग, तहसील अर्की, जिला सोलन और मनसू (28) पुत्र हरिंदर चौधरी निवासी मलाई टोला तहसील मटियारी, जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सुरेश शाह पुत्र स्वर्गीय मेथर शाह निवासी मतियाना ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 10 और 11 मार्च की मध्यरात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी आभूषणों की दुकान से लगभग 1.5 किलोग्राम चांदी तथा 5 ग्राम सोना चोरी किया है।

जिसके बाद पुलिस इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। अब पुलिस द्वारा चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।