Loading...

पुलिस ने इतने किलो चरस सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति….

Ankita • 8 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू की भुंतर पुलिस ने चरस की खेप सहित एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान लुदर चन्द (51) पुत्र कांशी राम निवासी गांव नाही डाकघर रोपा तहसील बंजार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना भुंतर की टीम गड़सा रोड़ पर गश्त पर तैनात थी। इस दौरान वहां एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। जब शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1 किलो 211 ग्राम चरस बरामद की गई।

लिहाजा पुलिस ने आरोपी को चरस सहित गिरफ्तार कर लिया है। खबर की पुष्टि एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह चरस की खेप कहां से लेकर आया था और इसे कहां लेकर जा रहा था।