Loading...

पुलिस ने इतने ग्राम चिट्टा और 60 हजार की नकदी सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति….

Ankita • 14 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना डमटाल के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को चिट्टा और नकदी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ शंकर पुत्र विजय कुमार निवासी छन्नी बेली तहसील इंदौरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव छन्नी बेली में पीर बाबा के पास एक घर में दबिश दी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर पर नशे के अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा है। घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने 107.40 ग्राम चिट्टा और 60 हजार की नकदी बरामद की है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने खबर की पुष्टि की है।