Loading...

पुलिस ने एचआरटीसी बस में सवार युवक को हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

Ankita • 5 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के कसौली के सनवारा में पुलिस की एसआईयू टीम ने एचआरटीसी बस में सवार एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान आर्यन कुमार (22) पुत्र दिनेश कुमार निवासी न्यू शिमला सेक्टर-3 के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली कि एचआरटीसी बस में सवार एक युवक के पास चिट्टा हो सकता है।

इस दौरान पुलिस ने सनवारा ने एचआरटीसी बस (HP03B-6170) को जाँच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान बस में सीट नंबर 23 पर बैठे युवक से 13.19 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मामले की पुष्टि एएसपी योगेश रोल्टा ने की है।