पुलिस ने एचआरटीसी बस में सवार युवक को 1.674 किलो चरस सहित किया गिरफ्तार
HNN/ मंडी
जिला मंडी के सुंदरनगर में पुलिस की टीम ने एचआरटीसी बस में सवार एक युवक को चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के पहचान अफजल रहमान (24) पुत्र अब्दुल रहमान गांव पोटेंगल पाली पड़ी रोड मुलानकाव डाकघर कुपड़ी मुला नकाव वायनायड केरल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम एनएच-21 चंडीगढ़ मनाली पर स्थित पुंघ में नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मनाली से दिल्ली जा रही एक एचआरटीसी (HP65-9258) बस को जांच के लिए रुकवाया। जब पुलिस ने बस की तलाशी तो बस में सवार एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया।
जब पुलिस को युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक से 1.674 किलोग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।