Loading...

पुलिस ने एचआरटीसी बस से पकड़ी हेरोइन, हिरासत में लिया तस्कर

SAPNA THAKUR • 21 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने बस में सवार एक तस्कर से हेरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑकलैंड टनल के पास पुलिस टीम ने नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान कल्पा से पांगी जा रही एचआरटीसी बस को पुलिस ने जांच के लिए रुकवाया।

इस दौरान पुलिस की नजर बस में बैठे मुकुल निवासी टिक्कर रोहडू पर पड़ी जिसकी गतिविधियों पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने जब उसे पकड़ कर आरोपी की तलाशी ली तो कब्जे से 9.84 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।