पुलिस ने ऑटो गाड़ी से पकड़ा अवैध शराब का जखीरा
HNN/ सोलन
जिला सोलन में पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान ऑटो गाड़ी से अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। आरोपी की पहचान विकास कुमार निवासी जटोली रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकरी के मुताबिक, पुलिस की टीम मोहन पार्क के समीप गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सोलन से चंबाघाट की ओर आ रही एक ऑटो गाड़ी को जाँच के लिए रुकवाया। जब पुलिस ने ऑटो की तलाशी ली तो ऑटो से शराब की 4 पेटियां बरामद हुई। जिसमें 48 बोतलें संतरा देसी शराब की थीं।
जब पुलिस ने वाहन चालक से शराब के दस्तावेज दिखाने को कहा, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। मामले की पुष्टि एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।