Loading...

पुलिस ने ऑटो रिक्शा से पकड़ी अवैध शराब, मामला दर्ज

PARUL • 24 May 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस ने चंबाघाट के पास एक ऑटो रिक्शा से 10 पेटी देसी शराब व एक पेटी किंग फिशर बीयर की बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान होशियार सिंह गांव सेर क्लीन सन्नी साइड सोलन के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम चंबाघाट और बसाल की तरफ गशत पर मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने चंबाघाट से बसाल की तरफ आ रहे एक ऑटो को जांच के लिए रोका और उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान 10 पेटी देसी शराब व एक पेटी किंग फिशर बीयर की बरामद की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले की पुष्टि सोलन एसपी गौरव सिंह ने की है।