पुलिस ने कांग्रेस नेता से पकड़ा लाखों का चिट्टा, अदालत ने रिमांड पर भेजा

Police-caught-letter-of-lak.jpg

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में पुलिस ने एक कांग्रेसी नेता को चिट्टे सहित हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान दिवेश ठाकुर निवासी टुटीकंडी जिला शिमला के रूप में हुई है। बता दें पुलिस ने आरोपी को बुधवार को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया था, यहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में कैथू जेल भेज दिया गया है।

बता दें शिमला पुलिस की एसआईयू टीम ने 27 फरवरी को आरोपी से 40.13 ग्राम चिट्टा पकड़ा था। सब इंस्पेक्टर संजीव और एएसआई मनोज कुमार ने शिमला-चंडीगढ़ हाईवे पर तारादेवी के पास इस कार्यवाही को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा पकड़े गए चिट्टे की कीमत लगभग लाखों में आंकी गई है। बता दें आरोपी करीब दस साल तक टुटीकंडी वार्ड का कांग्रेस अध्यक्ष रहा है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इसे पद से हटा दिया गया था।

कांग्रेस शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि दिवेश ठाकुर टूटीकंडी वार्ड का 10 साल तक कांग्रेस अध्यक्ष रह चुका है। उधर, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा आरोपी का पिछला रिकार्ड खंगाला जा रहा है। नशे की तस्करी में जो भी संलिप्त पाया जाएगा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।