Loading...

पुलिस ने कार सवार 2 लोगों से बरामद किया चिट्टा, गिरफ्तार

Ankita • 28 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के जोगिंदरनगर में पुलिस ने कार सवार दो व्यक्तियों को हेरोइन सहित हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान चिरंजी लाल(29) प्रेम सिंह मंडी व राजमल (49) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मंडी थाना की टीम जोगिंद्रनगर के समीप खलियार इलाके में नाकाबंदी पर मौजूद थी।

इस दौरान पुलिस ने एक कार (HP 76-2450) को जाँच के लिए रुकवाया गया। जब शक के आधार पर कार सवार व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 288 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।