Loading...

पुलिस ने कार सवार 3 युवकों को नशीली दवाओं के साथ दबोचा

Ankita • 23 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

शिमला के ढली पुलिस थाना के तहत पुलिस की टीम ने कार सवार 3 युवकों को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान रविंद्र (45) पुत्र स्वर्गीय जीत राम निवासी गांव धनौट डाकघर व तहसील ठियोग जिला शिमला, राहुल (30) पुत्र मलूक राम निवासी गांव व डाकघर गुम्मा तहसील कोटखाई और विवेक शर्मा (31) पुत्र शिवदत्त निवासी गांव कुंडली डाकघर व तहसील ठियोग जिला शिमला के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, एसएचओ विरोचन नेगी की अगुवाई वाली टीम गश्त के दौरान चलौंठी के पास पहुंची तो एक कार (एचपी 09सी-7174) को जांच के लिए रोका गया।

जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें नाइट्रोजेपाम की 47 गोलियां बिना रैपर के बरामद हुईं। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है।