Loading...

पुलिस ने कार से पकड़ी अवैध अंग्रेजी शराब की 24 बोतलें, मामला दर्ज

Ankita • 29 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के औद्योगिक कस्बा नालागढ़ के तहत चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 24 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम निहली ढांग के पास नाकाबंदी पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार को जांच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान कार से अवैध अंग्रेजी शराब की 24 बोतलें बरामद हुई।

जब पुलिस ने शराब को लेकर व्यक्ति से पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है।