पुलिस ने कार से बरामद की अवैध शराब, मामला दर्ज
धर्मशाला में डेढ़ हजार क्विंटल राशन के गबन मामले में विजिलेंस ने गोदाम इंचार्ज पर केस दर्ज किया
HNN/सोलन
जिला सोलन में पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने एक व्यक्ति से अवैध शराब की 48 बोतलें बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान राजन मेहता निवासी बरोटीवाला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान उन्होंने एक कार को जांच के लिए रोका और शक के आधार पर कार सवार व्यक्ति की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 48 बोतलें अवैध शराब बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू की। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।