पुलिस ने कार से बरामद की 15 पेटी अवैध देसी शराब
HNN/ऊना
जिला ऊना में बंगाणा के तहत डुमखर में पुलिस ने एक कार से 15 पेटी अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी कार चालक की पहचान विजय कुमार निवासी खुरवाई, तहसील बंगाणा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बंगाणा की टीम डुमखर में वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान बंगाणा की ओर से आ रही एक कार को जांच एक लिए रोका गया। तलाशी के दौरान गाड़ी की डिक्की में कुछ गत्ता पेटी पाई गई।
15 पेटियों में से 180 बोतल शराब की पाई। जिसके बाद चालक के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। डीएसपी अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।