Loading...

पुलिस ने गश्त के दौरान चिट्टे सहित पकड़ा तस्कर

SAPNA THAKUR • 29 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

ऊना स्थित कोटलाखुर्द में पुलिस ने नशा तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी अनुसार पुलिस टीम गश्त के दौरान कोटलाखुर्द के पास मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक के पास नशे की खेप हो सकती है। पख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त युवक को जांच के लिए रुकवाया।

इस दौरान जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 3.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने राहुल पुत्र कमल किशोर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सदर थाना ऊना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई कहां करने जा रहा था पुलिस इसकी हर पहलू से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।