Loading...

पुलिस ने गश्त के दौरान चिट्टे सहित गिरफ्तार किया युवक

PARUL • 15 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में पुलिस थाना ठियोग की टीम ने एक युवक को 12.06 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान परीक्षित धानी (25) पुत्र अजय धानी निवासी ब्लॉक एम. फ्लैट नंबर-7 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी स्ट्रॉबेरी हिल्स छोटा शिमला के रूप में हुई है। वर्तमान में वह गांव नेहरा, डाकघर-पनोग, तहसील कोटखाई में रह रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ठियोग बाईपास पर गश्त के लिए तैनाती थी। इसी दौरान पुलिस की टीम को सामने देखकर एक युवक कोई संदिग्ध वस्तु फेंक कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस की टीम ने युवक को तुरंत ही पकड़ा और उससे पूछताछ शुरू की।

साथ ही उसके कब्जे से 12.06 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जिसके बाद उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।