Loading...

पुलिस ने गश्त के दौरान व्यक्ति से पकड़ी 502 ग्राम चरस, आरोपी गिरफ्तार

SAPNA THAKUR • 10 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

हमीरपुर जिला के भोरंज इलाके में पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से आधा किलो चरस बरामद की है जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान जोगेन्द्र सिंह पुत्र रत्न लाल निवासी गांव व डाकघर घंडालवीं तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार भोरंज थाना की एक टीम गश्त के दौरान बूहला झरलोग में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी जो कि लदरौर से पट्टा की तरफ़ पैदल ही जा रहा था। व्यक्ति ने जैसे ही पुलिस को देखा तो उसने अपने पास मौजूद एक पैकेट झाड़ियों में फेंक दिया। संदेह के आधार पर पुलिस ने जब फेंके गए पैकेट की तलाशी ली तो उसमें से 502 ग्राम चरस बरामद हुई।

उधर, एसपी हमीरपुर डॉ आकृति शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति से चरस बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों पर पुलिस की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।