Loading...

पुलिस ने गांजे सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

PARUL • 2 May 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र ब‌द्दी में पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के हवाले से 64 ग्राम गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने भूपनगर में शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके हवाले से 64 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है।