पुलिस ने घर में दबिश देकर 3 किलो 145 ग्राम चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस ने 3 किलो 145 ग्राम चूरा पोस्त सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तेजिंदर सिंह पुत्र गुलजारी लाल निवासी डमटाल पुलिस थाना के तहत गांव छन्नी बेली के रूप में हुई है। पुलिस में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तेजिंदर सिंह अपने घर में नशे का कारोबार करता है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत उसके घर में दबिश दी।

दबिश के दौरान उसके घर के एक कमरे में बेड बॉक्स से 145 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14,000 रुपए की नकदी भी बरामद की है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।