पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया शिमला के मालरोड पर युवक की हत्या करने वाला आरोपी
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के मालरोड पर पुलिस कंट्रोल रूम के सामने रेस्टोरेंट में काम करने वाले 21 वर्षीय युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सितेंद्र पाल सिंह निवासी हरियाणा के रानिया (सिरसा) हुई है। पुलिस ने आरोपी के दोस्त सचिन को हिरासत में लिया है।
आरोपी ने रात को वारदात के बाद उक्त युवक को फोन किया था। वहीं रेस्तरां, कैफे सील कर दिया है। गौरतलब है कि 21 वर्षीय मनीष निवासी उपमंडल चौपाल, गांव धार जिला शिमला मालरोड के वेक एंड बेक नामक रेस्टोरेंट में काम करता था। आरोपी रात करीब 2 बजे सितेंद्र रेस्तरां में चोरी का प्रयास कर रहा था।
इस दौरान रेस्टोरेंट में घुसकर आरोपी ने गंडासे से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। जिससे मनीष बुरी तरह से घायल हो गया। युवक लहूलुहान हालत में मदद के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष पहुंचा। जिसे पुलिस अधिकारी उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन सोमवार तड़के सुबह उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। वह परिवार का इकलौता बेटा था। आईजीएमसी में मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया।