पुलिस ने चरस की खेप सहित गिरफ्तार किए दो युवक
HNN/सोलन
जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस ने चंबा निवासी दो युवकों से 10 किलो 200 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना बद्दी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव खाबडियां संडोली में एक गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 10 किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी दिनेश कुमार निवासी गांव डाकघर भांदल तहसील सलूनी जिला चंबा व अजय कुमार निवासी गांव डंडोरी डा सजूह तहसील सलूनी जिला चंबा को गिरफ्तार किया है। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।