पुलिस ने चरस की बड़ी खेप सहित गिरफ्तार किया नेपाली युवक
सिरमौर:पच्छाद में 172.9 ग्राम चरस के साथ धरे केस दर्ज
HNN/ कुल्लू
जिला में पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने कुल्लू-मनाली हाईवे पर छाटनसेरी में एक युवक को दो किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान विजय तामंग (40) निवासी नेपाल के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने के बाद हुई पूछताछ में एक अन्य महिला की संलिप्तता भी पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने एक महिला को भी हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम कुल्लू-मनाली हाईवे पर छाटनसेरी में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने वहां एक युवक को देखा। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से दो किलोग्राम चरस बरामद की गई।
इसके बाद मामले में संलिप्त एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने मामले की पुष्टि की है।