Loading...

पुलिस ने चरस के साथ गिरफ्तार किया युवक

By PARUL Published: 22 May 2024, 1:43 PM | Updated: 22 May 2024, 1:43 PM 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने दियार के एक युवक को नशे के साथ दबोचा है। आरोपी की पहचान हेम राज (33 वर्ष) पुत्र खूब राम निवासी गांव पनेउगी डाकघर दियार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भुंतर पुलिस ने शियाह चौक समीप गड़सा में नाकाबंदी कर रखी थी, उसी दौरान उन्होंने हेम राज को जांच के लिए रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 716 ग्राम चरस बरामद की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। एसपी कुल्लू डॉ. गोकुल कार्तिकेयन ने मामले की पुष्टि की है।