Loading...

पुलिस ने चरस के साथ गिरफ्तार की मुंबई की युवती

PARUL • 4 May 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने एक युवती को 308 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी युवती कुर्ला ईस्ट मुंबई, महाराष्ट्र की रहने वाली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना कुल्लू की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने शक के आधार पर युवती की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवती के कब्जे से 308 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।