पुलिस ने चरस के साथ दबोचा युवक
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस ने 802 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान लाल चंद पुत्र फतेल चंद निवासी हवाई कुल्लू के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकरी के अनुसार, पुलिस ने बागर इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने एक युवक को जांच के लिए रोका। उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 802 ग्राम चरस बरामद हुई।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया गया। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।