पुलिस ने चरस के साथ दबोचा युवक
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस ने एक युवक को 366 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बंटी ठाकुर निवासी पोलिंग लुहारड़ी कांगड़ा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम जछणी मणिकर्ण रोड पर गश्त के लिए मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने बंटी ठाकुर को जांच के लिए रोका और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 366 ग्राम चरस बरामद की है। जिसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। एसपी डॉ. गोकुल कार्तिकेयन ने मामले की पुष्टि की है।