Loading...

पुलिस ने चरस के साथ दबोचा युवक

PARUL • 4 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में पुलिस ने एक युवक को 19 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान राजीव कुमार पुत्र स्व. धर्म चंद गांव ननावां डा. कइसाई त. बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने राईयां चौक पर उक्त युवक को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसके हवाले से 19 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद पुलिस थाना बड़सर की टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। बड़सर थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने मामले की पुष्टि की है।