पुलिस ने चरस के साथ दबोचा हरियाणा का युवक
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान हाथीथान में हरियाणा के एक युवक को 296 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान निखिल शर्मा निवासी हाऊस नंबर 1719 सैक्टर 1 सिटी रोहतक थाना अर्बन एस्टेट रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए रोका और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।
इस दौरान उसके कब्जे से 296 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।