पुलिस ने चरस के साथ दबोचे चंडीगढ़ और बिलासपुर के दो युवक
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस ने दो युवकों को 88 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान अभिषेक चंदेल पुत्र राजेश चंदेल निवासी तियून जिला बिलासपुर और सरताज पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी हाऊस नंबर 3172 सैक्टर 27डी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम भुंतर-मणिकर्ण इलाके में गश्त पर मौजूद थी।
इस दौरान उन्होंने दो युवकों को जांच के लिए रोका। उन्होंने शक के आधार पर दोनों युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 88 ग्राम चरस बरामद हुई।
जिसके बाद उक्त युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन मामले की पुष्टि की है।