Loading...

पुलिस ने चरस तस्करी मामले में किहार से गिरफ्तार किया मुख्य तस्कर

PARUL • 15 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के इंदौरा क्षेत्र में पुलिस थाना डमटाल की टीम ने ढाई किलो चरस तस्करी के मामले में मुख्य तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान यासीन निवासी गांव सिमरा डाकघर टिकरीगढ़ तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, 10 दिसंबर को पुलिस की टीम ने भदरोया में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक गाड़ी की तलाशी लेने पर केवल निवासी गांव लुनेक डाकघर चाजूं तहसील चुराह जिला चंबा और मानसिंह निवासी गांव डुलारा डाकघर चांजू तहसील चुराहा जिला चंबा के पास से ढाई किलो चरस बरामद हुई थी। जिसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

जिसके बाद से ही पुलिस की टीम इस मामले के मुख्य तस्कर की तलाश कर रही थी। पुलिस ने मुख्य तस्कर को चंबा के किहार से गिरफ्तार किया। एसपी अशोक रत्न द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी एक खिलाफ जिला चंबा में पहले भी चार मामले चल रहे हैं।