HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में पुलिस ने 62 वर्षीय व्यक्ति को चरस बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शंकर (62) पुत्र तांडू राम निवासी गांव डमसेहर डाक घर सोमगाड़ तहसील बालीचौकी जिला मंडी के रूप में हुई है।
गौर हो कि 29 अप्रैल को दोसड़का के पास कार सवार तीन युवकों को 542 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। उसके बाद आरोपियों ने पूछताछ में कबूला की उन्होंने यह चरस शंकर से खरीदी थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद पुलिस ने साक्ष्यों और आरोपियों की निशानदेही पर चरस बेचने के आरोपी शंकर को उसके रिहायशी मकान से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी को आज अदालत में पेश किया। जहां से उसे 18 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group