Loading...

पुलिस ने चरस सहित काबू किया व्यक्ति, पूछताछ जारी

Ankita • 10 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस सहित हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान रूप चंद पुत्र चंदू राम निवासी मनखड़ी जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ने जिया के पास फोरलेन पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने वहां एक व्यक्ति को देखा। पुलिस को देखकर वह घबरा गया।

जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 397 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।