Loading...

पुलिस ने चरस सहित काबू किया तस्कर

Ankita • 23 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला पुलिस आए दिन कई नशा तस्करो को पकड़ रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे है। मामला जिला कुल्लू के पतलीकूहल क्षेत्र का है, यहां पुलिस ने चरस सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान गिरधारी लाल (46), पुत्र लुदर चंद, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम पतलीकूहल क्षेत्र में नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रहे एक युवक को जाँच के लिए रुकवाया। जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली, तो युवक से 802 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने की है।