पुलिस ने चरस सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस ने एक व्यक्ति को 703 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सूरत राम पुत्र श्याम लाल निवासी कशामद कुल्लू के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका और शक के आधार पर उससे पूछताछ शुरू की तो व्यक्ति घबरा गया। जिसके बाद उन्होंने आरोपी की तलाशी ली और उसके कब्जे से 703 ग्राम चरस बरामद हुई।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आरोपी ने चरस की यह खेप कहां से लाई थी और इसकी डिलीवरी कहां होनी थी।