Loading...

पुलिस ने चरस सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

PARUL • 9 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने एक व्यक्ति को 298 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान अमर चंद (51) पुत्र सोहन लाल निवासी कास्था डाकघर फोजल ज़िला कुल्लू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम फोजल नेरी मार्ग में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान उन्होंने आरोपी अमर चंद को जांच के लिए रोका।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 298 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।