Loading...

पुलिस ने चरस सहित गिरफ्तार किए कार सवार 2 शक्श

Ankita • 12 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने हाथीथान चौक़ में नाकाबंदी के दौरान गाड़ी सवार 2 लोगों को 939 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रॉबिन शर्मा व राहुल शर्मा दोनों निवासी गांव धीरथ नाहन ज़िला सिरमौर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना भुंतर में धारा 20, 25 व 29, मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस पुलिस थाना भुंतर की टीम ने हाथीथान चौक़ में नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी (एचपी18ए-9562) को जाँच के लिए रुकवाया।

इस दौरान पुलिस ने कार में रॉबिन शर्मा व राहुल शर्मा के कब्जे से 939 ग्राम चरस बरामद की है। एसपी डॉ. गोकुल कार्तिकेन ने मामले की पुष्टि की है।