Loading...

पुलिस ने चरस सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

PARUL • 18 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने 824 ग्राम चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान गणेश पुत्र जोग बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएनटीएफ की टीम ने कसोल में एक नेपाली युवक को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 824 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने उसे गिरफ्तार किया। एसपी संजीव चौहान द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।