HNN/ मनाली
पुलिस की टीम ने मनाली में भूतनाथ मंदिर के पास एक महिला को चरस सहित हिरासत में लिया है। आरोपी महिला की पहचान जयवंती पत्नी गुड्डू निवासी चिचोगा मनाली के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने एक महिला को देखा जो टीम को देखकर घबरा गई थी।
जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 41 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी केडी शर्मा ने महिला की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

