Loading...

पुलिस ने चरस सहित गिरफ्तार किया तस्कर

Ankita • 7 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमी चंद (40) पुत्र तेज राम निवासी बगीचा तहसील भुंतर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना भुंतर की टीम गश्त कर रही थी।

इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक चाइनीज डिश दुकान की तलाशी ली। तलाशी लेने पर दुकान से 78 ग्राम चरस बरामद हुई। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।