पुलिस ने चरस सहित गिरफ्तार किया युवक
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस ने एक युवक को 300 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान देवी चंद पुत्र टेक राम निवासी तांदला कुल्लू के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने पारला भुंतर में फोरलेन पर एक युवक को पूछताछ के लिए रोका। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से चरस बरामद हुई जोकि तोलने पर 300 ग्राम पाई गई।
जिसके बाद उक्त युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।