पुलिस ने चरस सहित गिरफ्तार किया गुजरात का युवक
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस ने गुजरात के युवक को 59 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान सुनील सिंह सोलंकी पुत्र धर्मेंद्र सोलंकी निवासी मकान नंबर 61 शारदा कुंज सोसायटी मोतीपुरा जिला हिम्मतनगर साबर कांथा गुजरात के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने भुंतर मणिकर्ण रोड पर चीलागे कैंची मोड़ में नाकाबंदी की हुई थी।
इस दौरान उन्होंने शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 59 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया।