पुलिस ने चरस सहित गिरफ्तार की महिला, पूछताछ जारी…
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पुलिस ने डूंखरा में एक महिला को चरस की बड़ी खेप सहित हिरासत में लिया है। आरोपी महिला की पहचान अनिता देवी पत्नी बाल बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम डूंखरा मोड़ के पास मौजूद थी। इस दौरान टीम ने वहां शक के आधार पर एक महिला को जाँच के लिए रुकवाया।
तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 6.130 किलोग्राम चरस की खेप बरामद हुई। एसपी साक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस महिला से गहनता से पूछताछ कर रही है।