Loading...

पुलिस ने चरस सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

Ankita • 3 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोकल चन्द उर्फ पालू (24 वर्ष) पुत्र नोमी राम निवासी गांव प्रेम नगर डाकघर ठेला तहसील भुंतर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना भुंतर की टीम ने नीणू नाला के समीप नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान टीम ने एक व्यक्ति को शक के आधार पर रुकवाया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 623 ग्राम चरस बरामद की गई है।

लिहाजा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह नशे का सामान कहा से लेकर आया था और उसे कहा लेकर जा रहा था।