Loading...

पुलिस ने चरस सहित दबोचा तस्कर

Ankita • 24 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के सपौरी में पुलिस की टीम ने नशे का कारोबार का कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार (44) पुत्र अमर नाथ निवासी सेरी तहसील रक्कड़ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकरी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति चरस बेचने का धंधा करता है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने सपौरी में राकेश की तलाशी ली, तो तलाशी के दौरान उससे 41.61 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी अंब वसुधा सूद ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।