पुलिस ने चरस सहित दबोचा तस्कर, पूछताछ जारी….
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के रामपुर में पुलिस थाना झाकड़ी की टीम ने एक व्यक्ति को चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सतीश पटियाल के रूप में हुई है।
जानकरी के मुताबिक, पुलिस की टीम एचसी मोहिंद्र सिंह के नेतृत्व में जलींड मार्ग पर पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान पुलिस ने झाकड़ी की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति को जाँच के लिए रुकवाया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 131.65 ग्राम चरस बरामद बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि एसएचओ कर्म चंद ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह नशे का सामान कहां से लेकर आया था और इसे कहां लेकर जा रहा था।