पुलिस ने चरस सहित दबोचा तस्कर, पूछताछ जारी
HNN/ ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने बागरनाला में चरस सहित एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान लाल चंद (29 वर्ष) निवासी हवाई डाकघर शियाह के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम बागरनाला में नाकाबंदी कर रही थी।
इस दौरान लाल चंद को जांच के लिए रुकवाया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 802 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन ने मामले की पुष्टि की है।