Loading...

पुलिस ने चरस सहित दबोचा हरियाणा का युवक

PARUL • 2 May 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने हरियाणा के एक युवक को 118 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान शुभम सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी बालबा हाऊस नंबर 241 नजदीक तीर्थ कुंड जींद हरियाणा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम डुंखरा में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 118 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।