Loading...

पुलिस ने चरस सहित धरा आरोपी, पूछताछ जारी

Ankita • 26 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू पुलिस ने भूईन में एक युवक को 401 ग्राम चरस सहित हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान जगत राम उर्फ संजू पुत्र ईशर दास निवासी कशामाटी कुल्लू के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम नाकाबंदी पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को देखा। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 401 ग्राम चरस बरामद हुई।

लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।